राजश्री मेडिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट में एम.बी.बी.एस. 2024 बैच के छात्र/छात्राओं द्वारा संस्थान के नव प्रवेशित एम.बी.बी.एस. 2025 बैच की फ्रेशर्स पार्टी आयोजित कर स्वागत किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के चेयरमैन श्री राजेन्द्र अग्रवाल जी ने माँ सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। फ्रेशर पार्टी के दौरान सीनियर्स ने जूनियर्स को जहाँ कॉलेज आने पर स्वागत किया वहीं भविष्य में हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चलने की सीख भी दी।
इस अवसर पर छात्र/छात्राओं ने कथक, भजन, क्लासिकल गीत, स्किट, रैम्प वॉक, शायरी, कोरस गीत, वेस्टर्न डांस, फनी डांस आदि रंगारंग कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी।

एम.बी.बी.एस. 2025 बैच के ईशा शर्मा को मिस फ्रेशर एवं युवराज सिंह को मिस्टर फ्रेशर का ताज पहनाया गया।
संस्थान के चेयरमैन श्री राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को सामंजस्य का पाठ पढ़ाया एवं संस्थान की स्थापना से लेकर आज तक का इतिहास संक्षिप्त रूप में बताया।

संस्थान की वाइस चेयरपर्सन डॉ. मोनिका अग्रवाल ने बताया कि छात्र/छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग करना चाहिए।

इस अवसर पर बोलते हुए संस्थान की एकेडमिक एडवाइजर मिस तुलिका अग्रवाल ने नव प्रवेशी छात्र/छात्राओं को पूर्ण लगन एवं निष्ठा से कार्य करते हुए सदैव अग्रणी रहने और आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री रोहन बंसल ने विद्यार्थियों को अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदारी एवं कार्य के प्रति पूर्णतः समर्पित होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अपने प्रोफेशन के प्रति ईमानदारी एवं कार्य के प्रति पूर्णतः समर्पित हों तभी आप आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक अच्छा डॉक्टर सिर्फ वह नहीं है जो दवा जानता है, बल्कि वह है जो लोगों को समझता है।

समारोह में संस्थान के चेयरमैन श्री राजेन्द्र अग्रवाल, सेक्रेटरी श्री राकेश अग्रवाल, वाइस चेयरपर्सन डॉ. मोनिका अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर श्री रोहन बंसल, सीओओ श्री ऋषभ बंसल, एकेडमिक एडवाइजर श्रीमती तुलिका अग्रवाल, ट्रस्टी श्री अजय कुमार अग्रवाल एवं संस्थान के डीन डॉ. वीके अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर एवं अध्यापकगण उपस्थित रहे।
समारोह का समापन संस्थान के राजश्री गीत के साथ सम्पन्न हुआ।