राजश्री मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल द्वारा दिल्ली पब्लिक स्कूल, परसाखेड़ा में 09 सितम्बर 2025 को चिकित्सा कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें राजश्री अस्पताल के मेडिसिन विभाग, बाल रोग विभाग, दन्त रोग विभाग, रेस्पेरिटरी मेडिसिन, मानसिक रोग, हड्डी एवं जोड़ रोग विभाग के विशेषज्ञों डाक्टरों द्वारा अध्यापक, कर्मचारी एवं अध्ययरत् छात्र/छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर में डाॅक्टरों की टीम ने डायबिटिज कन्ट्रोल सबंधी सुझाव, डायबिटीज में पैरों का ध्यान कैसे रखें, डाइट एवं एक्सरसाइज सम्बन्धित जानकारियाँ दीं एवं रेन्डम ब्लड शुगर की जाँच, ब्लड प्रेशर की जाँच, बाॅडी माक्स इंडेक्स (बी.एम.आई.) की जाँच निःशुल्क की गयी। मधुमेह सम्बन्धित बीमारियों की जाँच कर निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। शिविर में 300 से अधिक लोगों ने चिकित्सा जाँच व विशेषज्ञ डाक्टरों से निःशुल्क परामर्श प्राप्त किया।
चिकित्सा कैम्प के सफल आयोजन पर मेडिकल सुपरिटेंडेंट डाॅ डब्लू.पी.सिंह ने डाॅक्टरों व उनकी टीमों को बधाई दी।