राजश्री मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में छात्रों के साथ प्रेरणादायक संवाद कार्यक्रम आयोजित

राजश्री मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में छात्रों के साथ एक प्रेरणादायक बातचीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रमुख अतिथियों ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुनील सिंधी (चेयरमैन, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार), मुकुंद मिश्रा (प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल) एवं राजेन्द्र कुमार अग्रवाल (चेयरमैन, राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स एंड हॉस्पिटल) एवं अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
संस्थान के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा, व्यक्तित्व विकास और समाज के प्रति योगदान की भावना को मजबूत करने पर बल दिया।
कार्यक्रम में सुनील सिंधी, चेयरमैन, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार, ने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं को सीखने की भावना बनाए रखने और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित कर उन्हें अपने अनुभवों से अवगत भी कराया।
वहीं मुकुंद मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, ने छात्रों को सकारात्मक सोच, अनुशासन और निरंतर प्रयास के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए केवल ज्ञान ही नहीं बल्कि सही दृष्टिकोण और समर्पण भी आवश्यक है।
कार्यक्रम में उपस्थित घनश्याम खंडेलवाल, चेयरमैन, बी.ए. एग्रो इंडस्ट्रीज लि. बरेली ने मेडिकल एवं नर्सिंग विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे केवल अपने व्यक्तिगत करियर तक सीमित न रहें, बल्कि ऐसे कार्य एवं नवाचार करें जिससे अनेक लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। उन्होंने विद्यार्थियों को चिकित्सा क्षेत्र में नए विचारों, सेवा भावना और उद्यमशील सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे समाज के विकास और रोजगार सृजन में भी योगदान दे सकें।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया और अतिथियों के विचारों से प्रेरणा प्राप्त की। यह आयोजन युवाओं को बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।
कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, सेक्रेटरी राकेश अग्रवाल, वाइस चेयरपर्सन डाॅ॰ मोनिका अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर रोहन बंसल, सी0ओ0ओ0 ऋषभ बंसल, डीन डाॅ0 वी0के0 अग्रवाल तथा मेडिकल सुपरिटेन्डेन्ट डा0 डब्लू॰पी॰ सिंह, सुनील सिंधी, चेयरमैन, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार, मुकुंद मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, घनश्याम खंडेलवाल, चेयरमैन, बी.ए. एग्रो इंडस्ट्रीज लि. बरेली, राजेश जसोरिया, प्रदेश संयुक्त महासचिव, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, सुनील पाण्डेय सदस्य, भारत सरकार का राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, राजेन्द्र गुप्ता सदस्य, भारत सरकार का राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर, अध्यापकगण एवं मेडिकल एवं नर्सिंग के विद्यार्थिगण उपस्थित रहे।
