राजश्री मेडिकल काॅलेज में पोस्टग्रेजुएट (एम.डी./एम.एस.) 2025 बैच के षष्ट्म ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन।

राजश्री मेडिकल रिसर्च इंस्ट्टीयूट में में पोस्टग्रेजुएट (एम.डी./एम.एस.) 2025 बैच के नव प्रवेशी छात्र/छात्राओं के प्रथम वर्ष में प्रवेश के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन माँ सरस्वती जी के समक्ष संस्थान के चेयरमैन श्री राजेन्द्र अग्रवाल जी ने दीप प्रज्वलित करके किया।
संस्थान के चेयरमैन श्री राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए संस्थान की स्थापना से लेकर आज तक का इतिहास संक्षिप्त रूप में बताया। स्नात्कोत्तर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप एम.डी./एम.एस. छात्रों के रूप में, शिक्षक और शिक्षार्थी दोनों होंगे, आप में से कई शोधकर्ता भी बनेंगे। आप चिकित्सा के भविष्य का प्रतिनिधित्व करने की ओर अग्रसर हैं। आप चिकित्सकों की अगली पीढ़ी हैं। आप यहां सीखने के लिए हैं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप यहां मरीजों की देखभाल के लिए हैं। अधिक अनुभव वाले लोगों से पूछना और परामर्श लेना याद रखें।
संस्थान की वाइस चेयरपर्सन डाॅ॰ मोनिका अग्रवाल ने कहा कि डाॅक्टर को इस धरती पर भगवान का दर्जा दिया गया है क्योंकि डाॅक्टर अनेक गंभीर बीमारियों से निवारण कर हमें नया जीवन प्रदान करते हैं इसलिए पूर्णतः लगन से पढ़ाई करें जिससे इस समाज को एक कुशल डाॅक्टर का नेतृत्व प्राप्त हो।
संस्थान के प्रबन्धक निदेशक श्री रोहन बंसल ने पी॰जी॰ डॉक्टरों के नए बैच 2025 का स्वागत करते हुए कहा कि राजश्री संस्थान परिवार के रूप में आपको पाकर प्रसन्न है। जैसा कि आप अपने जीवन के इस नए अध्याय की शुरुआत करते हैं, मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि आपने शैक्षणिक यात्रा के इस चरण के माध्यम से राजश्री संस्थान का सही विकल्प चुना है।
उन्होनें एम.डी./एम.एस. के विद्यार्थियों को कहा कि रिस्पेक्ट देने वाला डाक्टर कभी छोटा नहीं होता, और रिस्पेक्ट कमाने वाला डाक्टर कभी भुलाया नहीं जाता। आप ना अपने लिए और ना ही दुनिया में मौजूद किसी वस्तु या फायदे को पाने के लिए, बल्कि सिर्फ इंसानियत की पीड़ा को खत्म करने के लिए मरीजों को इलाज करें। आप सभी को सुविधा देने के लिए राजश्री ग्रुप आपकी सहायता के लिए तत्पर है। मेरी शुभकामनाऐं आपके साथ हैं।
संस्थान की एकेडमिक एडवाइजर श्रीमती तूलिका अग्रवाल ने नव प्रवेशी एम.डी./एम.एस. छात्र/छात्राओं को पूर्ण लगन एवं निष्ठा से कार्य करते हुए सदैव अग्रणी रहने और आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
संस्थान के डीन डाॅ॰ वी॰के॰ अग्रवाल ने पोस्टग्रेजुएट (एम.डी./एम.एस.) 2025 बैच के विद्यार्थियों को उनके कर्तव्य के प्रति जागरूक किया और प्रेरणा दी की वह अस्पताल में आये मरीजों की समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए उनका सफल इलाज करें। राजश्री अस्पताल इमरजेंसी सेवा, एन.आई.सी.यू., आई.सी.यू., माड्यूलर ओ.टी. की सुविधा प्रदान करता है।
मेडिकल सुपरिटेंडेंट डाॅ॰ डब्लू॰पी॰ सिंह ने विद्यार्थियों को कहा कि जब तक आप अपने कर्म के प्रति सजग नहीं होंगे तब तक आप सफलता का सामना नहीं कर सकते। समय की महत्ता को समझें, जो आज समय है वो दुबारा नहीं आयेगा, मरीजों को अपना समझकर व्यवहार करें। जब आप कुशल डाॅक्टर बन जायें तो गरीबों एवं लाचारों का इलाज करें तभी आप एक अच्छे चिकित्सक कहलायेंगे।
समारोह में संस्थान के चेयरमैन श्री राजेन्द्र अग्रवाल, सेक्रेटरी श्री राकेश अग्रवाल, वाइस चेयरपर्सन डाॅ॰ मोनिका अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर श्री रोहन बंसल, एकेडमिक एडवाइजर श्रीमती तूलिका अग्रवाल, संस्थान के डीन डाॅ0 वी0के0 अग्रवाल तथा मेडिकल सुपरिटेन्डेन्ट डा0 डब्लू॰पी॰ सिंह सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर एवं अध्यापकगण उपस्थित रहे।
