राजश्री मेडिकल कॉलेज में तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) का सफल समापन

बरेली। राजश्री मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट, बरेली में मेडिकल एजुकेशन यूनिट द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) का सफलतापूर्वक समापन 21 फरवरी 2026 को हुआ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ 19 फरवरी 2026 को संस्थान के चेयरमैन श्री राजेन्द्र कुमार अग्रवाल द्वारा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ प्रदान कर किया गया। तीन दिनों तक चले इस कार्यशाला में चिकित्सा शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, प्रभावी संप्रेषण कौशल एवं अद्यतन अकादमिक दृष्टिकोण से अवगत कराया गया।
समापन समारोह में संस्थान के डीन कर्नल (प्रो॰) डा॰ वी.के. अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए चिकित्सा शिक्षा में नवाचार, गुणवत्तापूर्ण अध्यापन एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रो॰ अमिता परदेशी एवं प्रो॰ प्रियंका मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन श्री राजेन्द्र अग्रवाल एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री रोहन बंसल द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
समारोह में संस्थान के डीन डॉ॰ वी.के. अग्रवाल सहित प्रोफेसर एवं अध्यापकगण उपस्थित रहे।
तीन दिवसीय इस फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का उद्देश्य चिकित्सा शिक्षकों की शैक्षणिक दक्षता को सुदृढ़ करना एवं संस्थान में उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा शिक्षा को प्रोत्साहित करना रहा।
